Call & WhatsApp: +91 94585 04123 E-mail ID: editor@shodhpith.com



प्रशासनिक और सामाजिक अवसरों का महिलाओं के सशक्तिकरण में योगदानः झारखंड राज्य के धालभूमगढ़ प्रखंड की आदिवासी महिलाओं का अध्ययन

डॉ0 रामकृष्ण पाल व्याख्याता स्नातक राजनीति विज्ञान विभाग, ऐ.जे.के, कॉलेज चाकुलिया, कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा, झारखंड, भारत DOI: 10.64127/Shodhpith.2025v1i6003 DOI URL: https://doi.org/10.64127/10.64127/Shodhpith.2025v1i6001
Published Date: 02-11-2025 Issue: Vol. 1 No. 6 (2025): November - December 2025 Published Paper PDF: Download

सारांश: यह अध्ययन झारखंड राज्य के धालभूमगढ़ प्रखंड के पाँच गाँवों कृ बेहरा, चुखरीपाड़ा, जोनबानी, मौदाशोली और रौतारा- में स्थित आदिवासी महिलाओं के सशक्तिकरण में प्रशासनिक एवं सामाजिक अवसरों की भूमिका का विश्लेषण करता है। भारत जैसे बहुसांस्कृतिक और विविधतापूर्ण देश में आदिवासी समाज की विशेष सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक-आर्थिक चुनौतियाँ हैं, जो महिलाओं की स्थिति को प्रभावित करती हैं। इस शोध में यह समझने का प्रयास किया गया है कि किस प्रकार प्रशासनिक अवसर-जैसे सरकारी योजनाएं, पंचायत प्रतिनिधित्व, प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहायताकृऔर सामाजिक अवसरकृशिक्षा, स्वास्थ्य, स्वयं सहायता समूह आदि-आदिवासी महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक और प्रशासनिक सशक्तिकरण में सहायक हैं। धालभूमगढ़ जैसे पिछड़े आदिवासी क्षेत्रों में, जहां पारंपरिक सामाजिक ढांचे, लैंगिक भेदभाव और संसाधनों की कमी मौजूद है, महिलाओं को अनेक बाधाओं का सामना करना पड़ता है। इस संदर्भ में प्रशासनिक और सामाजिक संसाधनों की प्रभावशीलता और उनकी पहुंच को समझना आवश्यक है। यह शोध स्थानीय प्रशासन, सामाजिक संस्थाओं और समुदाय के सहयोग से महिलाओं के विकास के लिए उपलब्ध अवसरों की भूमिका को उजागर करता है।

की-वर्ड्स: महिला सशक्तिकरण, प्रशासनिक अवसर, सामाजिक अवसर, आदिवासी महिलाएं, धालभूमगढ़ प्रखंड।.


Call: 9458504123 Email: editor@shodhpith.com