Call & WhatsApp: +91 94585 04123 E-mail ID: editor@shodhpith.com



बिहार में डॉ. राम मनोहर लोहिया की समाजवादी आंदोलन का राजनीतिक प्रभाव

रवि नंदन कुमार, शोघार्थी, इतिहास विभाग, डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय वैशाली, बिहार DOI: 10.64127/Shodhpith.2026v2i1001 DOI URL: https://doi.org/10.64127/10.64127/Shodhpith.2026v2i1001
Published Date: 10-01-2026 Issue: Vol. 2 No. 1 (2026): January-February 2026 Published Paper PDF: Download

सारांश- डॉ. राम मनोहर लोहिया भारतीय समाजवादी आंदोलन के प्रमुख विचारक और नेता थे, जिनकी विचारधारा ने स्वतंत्रता के बाद की भारतीय राजनीति को गहराई से प्रभावित किया। प्रस्तुत अध्ययन बिहार के सामाजिक-. राजनीतिक परिदृश्य में लोहिया के समाजवादी आंदोलन के प्रभाव का विश्लेषण करता है। बिहार जैसे राज्य में, जहाँ जातिगत असमानता, सामाजिक भेदभाव और आर्थिक पिछड़ापन लंबे समय से विद्यमान रहा है, वहाँ लोहिया के सामाजिक न्याय, समानता, विकेंद्रीकरण और जनभागीदारी के सिद्धांतों ने राजनीतिक चेतना को नया स्वरूप प्रदान किया। उनके विचारों के प्रभाव से पिछड़े, दलित एवं वंचित वर्गों की राजनीतिक भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई तथा क्षेत्रीय समाजवादी दलों का उभार हुआ। यह शोध लोहिया की विचारधारा, संगठनात्मक संरचना, मतदान व्यवहार, शिक्षा एवं कल्याण नीतियों तथा जन-प्रतिक्रिया के संदर्भ में उनके आंदोलन के राजनीतिक प्रभाव का समग्र मूल्यांकन करता है। साथ ही, इस अध्ययन में लोहिया के समाजवादी आंदोलन से जुड़ी आलोचनाओं और चुनौतियों को भी रेखांकित किया गया है। निष्कर्षतः डॉ. लोहिया का समाजवादी आंदोलन बिहार की राजनीति में सामाजिक न्याय एवं लोकतांत्रिक चेतना के सुदृढ़ीकरण में एक निर्णायक कारक सिद्ध हुआ है।

मुख्य शब्द: डॉ. राम मनोहर लोहिया, समाजवादी आंदोलन, बिहार की राजनीति, सामाजिक न्याय, राजनीतिक भागीदारी, जाति व्यवस्था, लोकतंत्र, वंचित वर्ग.


Call: 9458504123 Email: editor@shodhpith.com